सुवोध पाठक

जसवंतनगर/इटावा। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्षेत्रीय 45 लाभार्थियों को चाबियां सौंप गईं। आवास पाने वाले लोगों के चेहरे खिले खिले नजर आए।

खंड विकास अधिकारी बृजमोहन अंबेड की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के बाद क्षेत्र के 45 लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु वैकल्पिक चाबियां सौंपीं। वित्तीय वर्ष 2020-21 व 21-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त करने वाले इन सभी लाभार्थियों को प्रति आवास एक लाख बीस हज़ार रुपए की रकम बैंक खातों में हस्तांतरित की गई थी जिनसे आवास निर्मित हुए हैं।
इस दौरान एडीओ पंचायत इम्तियाज अतहर, कार्यालय अधीक्षक सुरजन सिंह इत्यादि स्टाफ मौजूद रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *