नरेंद्र वर्मा

वार्ता का आयोजन अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा किया गया। जिसमें गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय मीडिया से रूबरू हुये वहीं उनका जोशीला स्वागत यहां नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद में सिंहराज सिंह यादव को गौ रक्षा महासंघ का राष्ट्रीय महामंत्री एवं पवन कुमार यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हमारा मिशन है गौ हत्या मुक्त भारत बनाना, गौ माता को कैसे सम्मान दिलाना, इस संबंध में जागरूक कर गायों के प्रति सेवा भाव का मन बनाना है। बताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों महामंत्री सिंहराज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष पवन कुमार यादव के आमंत्रण पर यहां आगमन हुआ। बताया कि संगठन 27 सितम्बर 2021 को चार वर्ष पूर्ण कर रहा है। पूरे भारत में 28 प्रांतों में संघ का गठन हुआ है हम लोग गौ माता के प्रति
जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं। जमीनी स्तर पर गौ माता के गोबर व गौमूत्र
से लोगों को रोजगार दिलाना, 13 गौशाला में अपने इस दिशा में प्रयास किया है। साथ ही कहा जो गायें सडकों पर घूमती है बिना देखरेख के, उसको लेकर भी हमारा संगठन जागरूक है। वार्ता के दौरान को गौ रक्षा महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री सिंहराज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष पवन कुमार यादव आदि भी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *