Monday , October 28 2024

इटावा, चकरनगर ,गर्भवती महिला की मृत्यु हुई दौराने इलाज*

*गर्भवती महिला की मृत्यु हुई दौराने इलाज*

_-परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला को हुआ इन्फेक्शन और उसकी हो गई मृत्यु_

*(डॉ0 एस.बी.एस. चौहान)*
*चकरनगर/इटावा।* भरेह के अंतर्गत गर्भवती महिला को पेट दर्द बाद राजपुर अस्पताल भर्ती कराने के लिए ले जाया गया,जहां से डॉक्टर ने इटावा के लिए रेफर कर दिया। इटावा पहुंचने पर सैंफई के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, जहां पर दौराने चिकित्सा गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार गढा़ कास्दा निवासी ममता देवी पत्नी शिवराज सिंह भदौरिया उम्र 37 वर्ष गर्भवती की कल पेट दर्द के बाद परिजन राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करने गए जहां से डॉक्टर ने इटावा के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने देखभाल और अपना ट्रीटमेंट देने के बाद आज ऑपरेशन किया जिसमें बच्चा मृत अवस्था मे पाया गया। इसके बाद परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन से गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई।

मृतिका का पति अहमदाबाद में मजदूरी कर रहा है।जिसकी सूचना शिवराज सिंह भदोरिया को टेलीफोन के माध्यम से दे दी गई है। मृतिका के एक पुत्री सृष्टि उम्र 14 है । शिवराज सिंह भदोरिया की माली हालत बहुत खराब होने के कारण अहमदाबाद मजदूरी करने गए थे।