Monday , October 28 2024

भरथना, मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत महिला दरोगा पूर्णा ने चलाया अभियान,

*महिला दरोगा ने युवतियों को किया जागरूक*

● मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत महिला दरोगा पूर्णा ने चलाया अभियान,

भरथना,इटावा। शासन के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकास सिंह के आदेश पर भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के दिशननिर्देश में भरथना कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक पूर्णा ने महिला कांस्टेबल मनीषा के साथ मिशन नारी शक्ति के तहत भरथना नगर के मुख्य बाजार सब्जी मंडी,बजाज लाइन चौराहा,तिलक रोड़, नेविलगंज सहित भीड़भाड़ बाले इलाकों के अलावा महिला स्कूल कॉलेज मार्गो पर पहुँच कर महिला सुरक्षा व जगरुक्त अभियान चलाया है। जिसमें महिला उपनिरीक्षक पूर्णा ने स्कूल कालेजों से घर जा रहीं स्कूल की छात्राओं और युवतियों को राहचलते रोक कर जागरूक किया है।


महिला उपनिरीक्षक पूर्णा ने महिलाओं युवतियों सहित स्कूल कॉलेज की छात्राओं को सरकार से मिलने बाली सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जिसमें महिला युवतियों की विशेष सुरक्षा के लिए वूमैन पावर हेल्पलाइन 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता नंबर 112 चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098, एवं साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताते हुए जगरुक्त किया। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत पिन कोर्ड के बारे में बिल्कुल जानकारी नही देनी चाहिए।
महिला पुलिस उपनिरीक्षक पूर्णा ने जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं और युवतियों के साथ हिंसा करने बालों की पहचान उजागर करना चाहिए ताकि पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर सके,और देश-प्रदेश की महिलाएं युवतियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
मिशन नारी शक्ति अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक पूर्णा ने महिलाओं और युवतियों की समस्याएं भी सुनी।