सुवोध पाठक

जसवंतनगर। नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने टैंकर में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बागपत जिला निवासी ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना रात्रि करीब एक बजे की है जब टैंकर संख्या यूपी 17 एटी 9330 हाईवे पर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था जैसे ही वह पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा ड्राइवर और कंडक्टर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया है। ड्राइवर और कंडक्टर के नाम पते क्रमश: रजनीश शर्मा (35) पुत्र रामवीर शर्मा निवासी ग्राम डूडभा जिला बागपत एवं गुलफाम (30) निवासी ग्राम निवाड़ा जिला बागपत बताए गए हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *