अभिनेत्री नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी  के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’  के एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं. मेजबान कपिल शर्मा के साथ मां-बेटी की जोड़ी ने कुछ दिलचस्प बातचीत की.

रिद्धिमा हंसते हुए कहती हैं, “हां, मैं लंदन में पढ़ रही थी और छुट्टियों में घर लौटी थी. एक दिन मैंने भाई की एक गर्लफ्रेंड को हमारे घर आते देखा. फिर मैंने देखा कि वह जो टॉप पहने हुई है, वह बिल्कुल वैसा ही था, जैसा मेरे पास था. तब मुझे एहसास हुआ कि भाई अपनी पॉकेट मनी बचाने के लिए मेरा ज्यादातर सामान उस लड़की को दे देता था.”

इस पर नीतू कपूर कहती हैं, “मैंने अपने बच्चों को कभी पैसे नहीं दिए. बच्चों को उतना ही देना चाहिए, जितना उन्हें चाहिए और ज्यादा देकर उन्हें कभी खराब नहीं करना चाहिए. मैं उन्हें बस इतना ही देती थी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *