टीवी की फेमस एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय  ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. किश्वर-सुयश ने अपने बेटे का नाम ‘निर्वैर’ रखा है. ‘निर्वैर’ का अर्थ है जिसका कोई दुश्मन नहीं है.

वीडियो शेयर करते हुए सुयश ने लिखा, “हैलो वर्ल्ड. मिलिए निर्वैर राय से. मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह सबसे खूबसूरत अहसास है जिसे हमने अनुभव किया है. मैं इसे और भी खास बनाने और आशीर्वाद के लिए आपको लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं.

लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया और दोनों शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं. जून महीने में ही किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म हुई थी जिसमें इंडस्ट्री के खास दोस्तों को भी किश्वर और सुयश ने इन्वाइट किया था. जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *