मथुरा से अजय ठाकुर

थाना बलदेव क्षेत्र के गांव रदोई में प्राईवेट टीचर ने 12 वर्षीय बालक की ट्यूशन न आने पर पिटाई कर दी, जिससे बालक की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था.
मृत बालक12 वर्षीय शिवम के चाचा भोला राम ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ही शिवम ट्यूशन पढ़ने केशव गौतम के यहां जाता था. विगत दिनों शिवम की तबीयत खराब थी तो वह करीब तीन से चार दिन ट्यूशन नहीं जा पाया. जब तबीयत सही होने पर वह 29 अगस्त को जब वह ट्यूशन पढ़ने गया तो टीचर केशव गौतम ने तीन-चार दिन ना आने का कारण पूछा. शिवम ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी. इस वजह से वह ट्यूशन पढ़ने नहीं आ पाया. इसी बात से गुस्सा हुए टीचर ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे शिवम को गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत बिगड़ गई. परिजनों द्वारा आनन-फानन में शिवम को इलाज के लिए प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इलाज के मथुरा के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को शिवम ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि शिवम जब जिंदा था तो उनके द्वारा उसकी एक वीडियो बनाई गई थी जिसमें शिवम अपने साथ हुई मारपीट की बात बता रहा है कि उसके साथ किसने मारपीट की?

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *