मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन,,गुरुवार को गोवर्धन के गाँव अडींग में राधाकुंड मंडल उपाध्यक्ष कपिल सेठ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मथुरा महानगर जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा ताजपोशी होने पर गाँव अडींग में नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक उर्फ दत्ता भाईया का जोरदार स्वागत किया.वही आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और स्वाफा पहनाकर स्वागत किया.सभी ने पार्टी निर्णय की सराहना की.इस दौरान भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा.इस दौरान युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा की पार्टी द्वारा एक छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपना कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करना है. अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़कर संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करूंगा.इस मौके पर श्यामबिहारी मित्तल, राजेश बंसल, खन्ना सैनी, प्रशांत मित्तल, आदित्य शर्मा, अन्नू गौड़, प्रमोद कुमार, मुकुट बिहारी, श्याम शर्मा, रामबीर फौजी, हरिओम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *