तरुण तिवारी

बकेवर इटावा।
बकेवर थाना क्षेत्र में फिर पुलिस पर हुए हॉबी सट्टा माफिय वही कस्बा लखना में एक सट्टा माफिया को पकड़ने के साथ कुछ आस पड़ोस के लोग सट्टा माफिया को ना ले जाने के उद्देश्य पुलिस पर हुए हावी।
वही जानकारी के अनुसार कस्बा लखना में विद्याराम पुत्र छेदी लाल निवासी कालका मुहाल और उसके अन्य साथी पुलिस को जबरदस्ती सट्टा माफिया को छुड़ाने में लगे रहे ।तभी कस्बा लखना चौकी के सिपाहियों ने चौकी प्रभारी व थाना को सूचना दी मौके पर पहुंची जीप गाड़ी फोर्स सहित उस सट्टा माफिया विद्या राम पुत्र छेदीलाल को पकड़ लाए और तलाशी लेने पर 1470 रुपए और 5 पर्ची मौजूदा बरामद हुई ।वहीं देखने को मिला अजीत सिंह पुत्र जयपाल सिंह सट्टे माफिया को छुड़ाने की कोशिश करने के बावजूद भी जब नहीं छोड़ा पाए तो उन्होंने अपने को ही एक नया मोड़ मोड़ दिया जिससे पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए और तत्काल अजीत सिंह पुत्र जयपाल की मल्लम पट्टी करानी पड़ी वहीं व्यापार मंडल भी लखना चौकी के सिपाहियों पर हावी होता नजर आया। अब देखने को यह फिर मिल रहा है ।बकेवर थाना की पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास तो कर रही है परंतु कुछ सट्टा माफिया और अराजतत्व के लोग हावी नजर आ रहे हैं ।वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है और क्षेत्र की जनता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह से मांग की है ।इस थाने का रवैया और तेज किया जाए। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनके साथ कड़ी कार्रवाई की जाए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *