40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने हार्ट अटैक के कारण दम तोड़ दिया. पोस्टमॉर्ट के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में सिद्धार्थ के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से पहली प्रतिक्रिया दी गई है.

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने उनकी टीम के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा, “हम सभी दुख में हैं. हम भी उतने ही स्तब्ध हैं जितने आप. और हम सभी जानते हैं कि सिद्धार्थ खुद तक सीमित रहने वाले व्यक्ति थे इसलिए कृपया उनकी निजता, उनके परिवार की निजता का सम्मान करें. कृपया सभी उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें.”

सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है. आज सुबह ग्यारह बजे उनके परिवार को सौंपा जाएगा. मुंबई पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकती है. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *