तृणमूल कांग्रेस से सांसद और टॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत जहां ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म दिया है. नुसरत लंबे समय से अपने पति निखिल जैन से अलग रह रही हैं.

इस तस्वीर में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए उसका कैप्शन लिखा, “उन लोगों से आलोचना ना स्वीकार करें, जिनसे आप सलाह नहीं लेते.” इसके साथ ही उन्होंने न्यूरोल, न्यूलुक जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया. उन्होंने फोटो क्रेडिट ‘डैडी’ को दी.

इस पोस्ट के शेयर करने के बाद भी ट्रोल्स ने नुसरत को टारगेट करना शुरू कर दिया. यूजर्स ने ‘डैडी’ के बारे में पूछा कि वह कौन है? इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, “बेबी के डैडी का नाम बताओ.” एक और यूजर ने लिखा, “आपके डैडी या बच्चे के.” वहीं कई लोगों ने उनके कथित बॉयफ्रेंड यशदास गुप्ता का नाम लिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *