उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए समाजवादी पार्टी ने राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है. बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने के लिए सूबे में सपा नेता एक के बाद एक यात्राएं कर रहे हैं.

अखिलेश यादव भदोही के इनारगांव डुहिया में शिक्षक सम्मेलन से 2022 के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे. इस दौरान अखिलेश यादव सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के पूर्व कुलपति प्रो बी पांडेय की पत्नी विमला देवी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे.

सुरेश यादव बताते हैं कि सपा का शिक्षकों का हमेशा से सम्मान किया है. 2004 से 2007 तक मुलायम सिंह यादव ने 17 में से 14 संशोधन किए थे और अखिलेश यादव ने 2012 से 2017 के बीच सभी शिक्षको को मानदेय किया गया.

अखिलेश यादव भदोही में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के जरिए 2022 के चुनाव नैया पार लगाने की कवायद में है. इसकी वजह यह है कि मौजूदा समय में देश में सबसे ज्यादा शिक्षक यूपी में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *