Monday , October 28 2024

बकेवर नगर में तिरंगा रैली का हुआ जगह-जगह स्वागत,

*आकर्षक झांकियों के साथ निकली तिरंगा रैली*

● बकेवर नगर में तिरंगा रैली का हुआ जगह-जगह स्वागत,

बकेवर,इटावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रधानाचार्य बेनी रामपाल बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने रथ घोड़ों में सवार आकर्षक झांकियों सहित बैंड बाजों की धुन पर हाथ में तिरंगा झंडा थाम कर सैकड़ों स्कूली बच्चों ने कस्बे के प्रमुख मार्ग व चारों मार्ग पर रैली निकाली।
वही तिरंगा रैली का भ्रमण के दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने स्वागत व जलपान कराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं तिरंगा रैली बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई। जिसमें वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद,रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक आकर्षक झांकियों के साथ स्कूल के छात्र-छात्रा भारत माता की जय सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह अमर रहे सहित सभी वीर सपूतों के हाथों में चित्र व तिरंगा झंडा लिए देश भक्ति का जज्बा लेकर व लोगों में देशभक्ति की अलख जगाते हुए नारे लगाए गये। प्रबंधक शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रधानाचार्य बेनी रामपाल सहित स्वामी शरण चतुर्वेदी कृपा शंकर दुबे अनिरुद्ध यादव अरुण कुमार व अन्य अध्यापकों द्वारा रैली को सफलता पूर्वक नगर भ्रमण कराकर बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में तिरंगा रैली संपन्न कराई गयी। वहीं कस्बे के युवा शीलू शर्मा,बृजेश शर्मा , नित्तन शर्मा,बंटी शर्मा, आदित्य मोहन शर्मा,लल्ला नाथ,विनीत तिवारी के सहयोग से स्कूली बच्चों का स्वागत व जलपान कराया गया।
‌ वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह एसएसआई यशवंत सिंह कस्बा इंचार्ज आर के वर्मा सहित समस्त स्टाफ तिरंगा रैली में मौजूद रहा। वही प्रधानाचार्य बेनी रामपाल द्वारा सफलता पूर्वक तिरंगा रैली संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया गया।