अरूण दुवे भरथना

लायन्स क्लब भरथना के अध्यक्ष आशीष चौधरी (सोनी) व संयोजक वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि  5 सितम्बर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे शिक्षक दिवस पर नगर के एसएवी इण्टर कालेज में  सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार रहेंगे। समारोह में शिक्षक रामजी शर्मा (प्रा0वि0 नगला मके), सन्तोष कुमारी (कन्या प्रा0वि0 पुराना भरथना), प्रेमलता गुप्ता (कम्पोजिट विद्यालय कर्वाखुर्द), महेश चन्द्र शुक्ला (कम्पोजिट विद्यालय विवौली), विभा तिवारी (प्रा0वि0 खानपुर), सविता गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य आर्य श्यामा बालिका इ0का0 भरथना, सतीश चन्द्र पोरवाल प्रवक्ता- जी0आई0सी0 इटावा आदि शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *