सुबोध पाठक

जसवंतनगर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनई चौकी के समीप फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे एक गैस टैंकर ने लोडर में पीछे से टक्कर मार दी जिससे लोडर में सवार आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया बाद में गंभीर घायलों को जिला अस्पताल तथा सैफई पीजीआई भर्ती कराया

विवरण के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे एक लोडर जो फिरोजाबाद से इटावा की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक गैस टैंकर ने उस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे लोडर में सवार अर्चना उम्र 45 वर्ष पत्नी मान सिंह ,कमलेश उम्र 55 वर्ष पुत्र भगवती चरण ,सुरेश उम्र 48 वर्ष पुत्र रूप राम , मानसिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र कालीचरण , विशुन दयाल उम्र 60 वर्ष पुत्र भगवान दयाल, राजेंद्र उम्र 60 वर्ष पुत्र प्रीतम सिंह निवासीगन कैस्त तथा महेश उम्र 30 बर्ष पुत्र निहाल सिंह निवासी सिरसागंज जिला फ़िरोज़ाबाद, विसुन दयाल उम्र 25 वर्ष पुत्र ईश्वरी दयाल निवासी गुराउ जिला मैनपुरी है । टक्कर लगने के उपरांत लोडर एक गड्ड में चला गया मौके पर जो जोनई चौकी इंचार्ज आतिवीर सिंह ने सभी घायलों को सीएससी जसवंतनगर भेजा जिसमें से 5 लोगों को सैफई पीजीआई भर्ती कराया तथा 3 लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *