नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान दूसरा तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 21 लूट के मोबाइल फोन बरामद किए है। उनके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस को लुटेरों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने सुहाग नगर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया था वह भागने लगे। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। दूसरी मोटरसाइकिल पर उनके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने फरार अभियुक्तों के नाम कमल राठौर वाह अजय राठौड़ निवासी हिमायू पुर बताया है।

इन अभियुक्तों को पकड़ा
फ़िरोज़ाबाद। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम जितेंद्र उर्फ जीतू पत्र सुभाष निवासी नगला पथरिया नई आCबादी रजत पुत्र भोपाल सिंह निवासी है हिमायू पुर आकाश ठाकुर पुत्र पदम सिंह निवासी हिमायू पुर बताया है।

अभियुक्तों के पास से यह बरामद हुआ
फ़िरोज़ाबाद। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनके पास से 1100 रुपये भी मिले हैं।

लुटेरों को पकड़ने में इन्होंने भूमिका निभाई
फ़िरोज़ाबाद। लुटेरों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक अनूप तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास अत्रि सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर उप निरीक्षक शिव सेवक आरक्षी उग्रसेन तथा सर्विलांस के आरक्षी आशीष कुमार अमित जब प्रकाश प्रवीण कुमार देव कुमार रघुराज सिंह तथा अनिल गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

विभिन्न थाना क्षेत्रों से लूटे गए हैं मोबाइल
फ़िरोज़ाबाद। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया पकड़े गए आरोपी शातिर लुटेरे हैं। यह मोबाइल उन्होंने थाना मटसेना, दक्षिण,उत्तर तथा रसूलपुर क्षेत्र से लूटे गए हैं। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है।

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *