मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन – गोवर्धन में आयोजित सेवा भारती की ओर से सात दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। गोवर्धन के मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर, दानघाटी गोवर्धन में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए गए। 26 अगस्त से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं के लिए मेहंदी कला का प्रशिक्षण दिया गया। ब्रज की लोक कला के बारे में माताओं बहनों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ था जो कि सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। लगभग 50 बालिकाओं ने मेहंदी का प्रशिक्षण तन्मयता के साथ सीखकर प्रमाण पत्र प्राप्त किए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रकल्प सेवा भारती अपने सेवा कार्यों के माध्यम से अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूरा करने हेतु पूरी निष्ठा के साथ संलग्न है। सुनील जी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की रुचि को देखते हुए सेवा भारती द्वारा आगामी समय में संगीत, नृत्यकला, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर ज्ञान, चित्रकारी एवं आत्मरक्षा से सम्बंधित जुडो कराटे जैसे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी किया जा सकता है।
महिलाओं और युवतियों के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना अनिवार्य है। इससे महिला अपराधों में कमी आएगी तथा महिलाएं भी जागरूक होकर अपने विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति आवाज बुलंद करेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रख्यात चित्रकार ठाकुर महेश सिंह किंग ने कहा कि कला लोगों की संस्कृति में एक मूल्यवान विरासत है। कला और साहित्य न केवल समाज का दर्पण है बल्कि इसके माध्यम से हम अपनी संस्कृति और लोक जीवन को चित्रित कर, आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करते हैं। उन्हें अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से अवगत करा सकते हैं। चित्रकारचित्रों के माध्यमसे अपनी अभिव्यक्तिको उसी तरह रुपांकित करते हैं, जिस तरह एक कवि शब्दों में, रंगमंचका कलाकार अपने भावों द्वारा तथा एकगायक अपने गायन से करता है। अंतः सभी कलाओं का उद्देश्य भावों की अभिव्यक्ति है। गोवर्धन के प्रमुख समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने कहा कि सेवा भारती द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम के लिए वो हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। सिलाई मशीनों या अन्य उपकरणों की आवश्यकता संस्था को उपलब्ध कराने की बात कही। समापन कार्यक्रम में सेवा भारती के नगर अध्यक्ष कौशल गुप्ता, खंड संचालक श्याम कौशिक, नगर कार्यवाह राकेश शर्मा, सोनू शर्मा, मनमोहन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दुष्यंत चौहान, हरिओम शर्मा, विनोद दीक्षित, विशाल सोनी, संगठन मंत्री सुनील जी, परशुराम ठाकुर, केशव मुखिया, प्रख्यात चित्रकार ठाकुर महेश सिंह किंग, समाजसेवी गौतम खंडेलवाल, मनोज सोनी, मोहिनी सोनी आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *