प्रज्ञेश प्रकाश शर्मा

कन्नौज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सैकड़ो साल पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए आज पकरिया टोला से प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए दधिकांधा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पकरिया टोला हरीनगर के राहुल गुप्ता, सास्वत गुप्ता, विक्रांत शर्मा, पिंकू गुप्ता, सोनू तिवारी, हिमांशु ओमर आदि शामिल रहे।
शोभायात्रा में भगवान बालकृष्ण को एक थाली में सिंहासन सहित रखा गया था जो नगर की प्रमुख गलियों से होता हुआ बाबा अस्तल पर जाकर समाप्त हुआ। इस तरह दधिकांधा महोत्सव का आज समापन हो गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *