Saturday , September 21 2024

अजेंद्र गौर को किया गया सम्मानित

जसवंतनगर/नगर में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वाधान में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में परिषद के क्षेत्रीय सचिव विवेक कुलश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी सुधीर गुप्ता आगरा डॉ.पुष्पेंद्र नाथ पुरबार अध्यक्ष डॉ.स्वराज श्रीवास्तव सचिव राजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के कर कमलों द्वारा नगर के ठाकुर अजेंद्र गौर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के अनुमोदन पर प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पीतवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि अजेंद्र सिंह गौर का स्वभाव समाज सेवा का व शोषित वंचित पीड़ितों की समस्या का निदान करने का रहा है जिसके चलते प्रसपा जिला महासचिव से प्रमोट करके प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सचिव का दायित्व देकर प्रदेश भर में लोहिया के आदर्शों व नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने में आशा व्यक्त की है।