कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे और ज्यादा इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच कनेक्शन बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं. नेहा के पति समीरुद्दीन ने उन्हें एक खत भेजा, जिसे पढ़कर वह काफी इमोशनल हो गईं.

उनकी आंखें भी नम दिखीं. इस दौरान उनके साथ शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी मौजूद रहीं. इससे पहले समीरुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि नेहा अच्छा खेल रही हैं. उन्हें उम्मीद है कि नेहा शो के अंत तक जाएंगी और अगर सब ठीक रहा तो वह शो भी जीत सकती हैं.

समीरुद्दीन के खेत को पढ़कर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक और यूजर ने लिखा, “समीरुद्दीन के खत ने नेहा का दिल जीत लिया.” वहीं, एक यूजर ने नेहा और शमिता की दोस्ती की तारीफ करते हुए लिखा, “नेहा और शमिता इसी तरह साथ रहें. दोनों एक दूसरे के साथ बेहद अच्छे लगते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *