सुबोध पाठक

जसवंतनगर । नगर के कचौरा रोड स्थित जानकीपुरम में दो दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार इस मामले में जिस महिला के प्रकरण में पंचायत हो रही थी उसके ससुर सास व देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया है।

विवरण के अनुसार गुरुवार को पंचायत के दौरान विवाद के कारण इस घटना में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस घटना में उक्त महिला के मामा कैलाश यादव एवं उसकी बहन का ससुर राम शंकर यादव मारे गए थे इस घटना की शुक्रवार को पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए इस मामले में उक्त महिला के ससुर सर्वेश कुमार यादव फौजी , सास सुनेश देवी और देवर विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सर्वेश फौजी से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया गया है इस घटना के संबंध में शेष आरोपियों की पुलिस जांच कर रही है तथा उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भी जुटी हुई है। फौजी सर्वेश यादव पर लाइसेंसी असलहा का दुरुपयोग करने के आरोप में धारा 30 आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य अभियोग भी दर्ज किया गया है। इस हत्याकांड की तफ्तीश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसवंतनगर अमरपाल सिंह के द्वारा की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *