भारत में एक दिन में 42,766 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3,29,88,673 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 308 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,40,533 हो गयी। लगातार 70वें दिन संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामले 50,000 से कम है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 17,47,476 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक जांचे गए कुल नमूनों की संख्या 53,00,58,218 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 2.45 प्रतिशत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *