बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ (Ghost Stories) की रिलीज के तकरीबन साल भर अब इस फिल्म के एक सीन पर बवाल खड़ा होता नजर आ रहा है.

ये शिकायत तब आई है जब ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गाइड लाइंस जारी कर दी है. इसी साल फरवरी में जारी नियमों के मुताबिक सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को दर्शकों की शिकायत दर्ज करने और उनका निवारण करने के लिए कहा गया है.

नेटफ्लिक्स इंडिया को इस मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ एक शिकायत मिली हैं. खबरों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है जिसमें एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला गर्भपात के बाद भ्रूण को खा जाती है.

साल 2020 में रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म में चार अलग-अलग कहानियों को एक साथ समाहित किया गया था. फिल्म का निर्देशन करण जौहर (Karan Johar), दिबाकर बनर्जी (Dibakar Banerjee), जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *