उत्तराखंड सरकार ने देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। आईजी स्तर से लेकर पुलिस कप्तान स्तर के कई अधिकारी बदले गए है।  देर रात शासन की ओर से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई।

आईजी अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता का पदभार सौंपा गया है। आईजी एपी अंशुमन को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक बनाया गया है।डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र का पदभार सौंपा गया है।

डीआईजी करण सिंह नगन्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन का पदभार सौंपा गया है। आईपीएस जन्मेजय खंडूरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का पदभार मिला है। आईपीएस बरिंदर जीत सिंह को सेनानायक आईआरबी द्वितीय का पदभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *