पंकज शाक्य

करहल/मैनपुरी- कहते है प्यार अंधा होता है। ऐसा ही मामला थाना क्षेत्र के गांव रतिभानपुर में देखने को मिला है। एक गांव निवासी युवक की साली से आंख लड़ गई। साली से मुलाकात में बाधा बन रहे साढ़ू को युवक ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
सीओ अशोक कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रतिभानपुर स्थित एक ढाबा के पीछे खेत में 1 सितंबर को अज्ञात शव वरामद हुआ था। जिसकी भारी बस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त अंकित शाक्य पुत्र ज्ञान सिंह शाक्य निवासी थाना कोतवाली सदर के एक गांव के रुप में हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया था। घटना का मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में पकड़े थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी रनवीर सिंह पुत्र किशन लाल ने पूछतांछ में बताया कि शादी होने के बाद उसके प्रेम संबंध साली (मृतक अंकित की पत्नी) से हो गए थे। शादी के बाद ही उसका घर पर आना जाना था। कुछ दिनों बाद उसके परिवार में कलह हो गई। फिर आरोपी ने दोनों को परिवार से अलग कर मैनपुरी में अलग कमरा दिला दिया। लेकिन अंकित कुछ काम नहीं करता था। आरोपी अपने साथ काम पर जबरदस्ती ले जा रहा था। आरोपी के साथ भी अंकित अभद्रता करता था। तथा शक करता था। जिससे आरोपी भी परेशान था। और अंकित से अपनी साली का पीछा छुड़ाना चाहता था। जो मौके की तलाश में था। 30 अगस्त को अपने साढ़ू अंकित को आरोपी काम पर ले गया। मैनपुरी-इटावा रोड गांव रतिभानपुर स्थित एक ढावा पर दोपहर का खाना खाने के बाद ढाबे के पीछे दोनों चले गए। तभी आरोपी रनवीर ने मृतक अंकित से कहा मसाला बना लो ऊपर टंकी फिटिंग कर देते हैं। तभी अंकित गुस्से में बोला मेरे हाथ में फावड़ा है यदि आज के बाद मेरे घर पर आया और मेरी पत्नी से मिला तो यहीं पर ही काट कर दबा दूंगा। जिससे गुस्साये आरोपी वहां पड़े डंडा अंकित के सिर पर बार करके जमीन पर गिरा दिया। इससे पहले अंकित कुछ बोल पाता तब तक अपने हाथों में लिए आरी के ब्लेड से उसका रनवीर ने गला काट दिया। शव को खेत में डाल दिया। थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के वाद इंस्पेक्टर शिव कुमार चौहान ने पुलिसवल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग डंडा और आरी के ब्लेड को वरामद करके आरोपी रनवीर को जेल भेज दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *