नरेन्द्र वर्मा
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला अनूप का है मामला, तीन बच्चों का पिता है मृतक
जसराना
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला अनूप में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया युवक की पत्नी त‌ीर्थयात्रा पर गई थी। वहीं पुलिस को बिना बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना जसराना के गांव नगला अनूप निवासी सर्वेश पुत्र सियाराम की पत्नी अपन बच्चे के साथ जाहरवीर के दर्शनों को गई थी। पीछे परिवार में कोई विवाद होने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी पर लटककर जान देने की जानकारी होने पर जहां गांव में हडकंप मच गया वहीं परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पति की मौत की जानकारी उसकी पत्नी एवं रिश्तेदारों को दी। जानकारी मिलने पर महिला गांव में पहुंची तो पति का शव देख दहाडे मारकर रोने लगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बिना बताए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने कहा मामले की जानकारी नहीं है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *