पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी- नगरपंचायत के बार्ड संख्या चार गांव खडेपुर निवासी रामसिंह शाक्य पुत्र छोटेलाल ने तहरीर दी कि उनका खाता ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त किशनी में है। उनके खाते में 15000/रूपये पडे थे। गुरूवार को वह बाईपास रोड पर स्थित बैंक के पॉइन्ट पर गया और वहां काम कर रहे मंकी पुत्र छुन्नू यादव निवासी नगला घासी ने अपने खाते की जानकारी ली। मंकी ने उनसे आधार कार्ड की मांग की और मशीन पर उनका अंगूठा लगबा लिया। आरोप है कि मंकी ने उनके खाते से 15 हजार रूपये निकाल लिये तथा उनसे कहा कि उनके खाते में रूपये नहीं है। जब उन्होंने शाखा में पासबुक चैक कराई तो पाया गया कि उसी तारीख को उनकी पासबुक से पैसे निकाले गये है। ज बवह उक्त ब्यक्ति के पास गया तो उसने गालीगलौज कर उन्हैं भगा दिया। पुलिस जांच कर रही है।

——————————————-

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *