पंकज शाक्य

नगर में तहसील से घर जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे एक युवक को गंभीर चोट आ गयी। जानकारी पर पुलिस ने उपचार के लिए सीचसी भेजा गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी। ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। इससे पूर्व बाइक सवारों ने पीछा भी किया पर पकड़ नही पाए थे।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

किशनी की ग्राम सभा रामनगर के ग्राम देवपुर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र बंसीलाल यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे वाइक से तहसील कार्य हेतु आया था। साथ मे उसके ससुर इंद्रपाल पुत्र प्रेम सिंह यादव उम्र 50 निवासी कुतुबपुर थाना पिलुआ जिला एटा और गांव का सर्वेश कठेरिया पुत्र बाबूराम भी आये थे। कार्य निपटाकर तीनो बाइक से गांव वापस जा रहे थे। रोडवेज बस स्टेंड के निकट इटावा की तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनके ससुर इंद्रपाल गंभीर घायल होकर गिर पड़े। हम दोनों बाइक से ट्रक के पीछे पकड़ने चले गए पर पकड़ नही पाए इधर सूचना पर थाना प्रभारी बेगराम कश्यप पुलिस बल के साथ पहुँच गए और घायल को सीचसी पर भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान ही इंद्रपाल की मौत हो गयी। सूचना पर मृतक के पैतृक गांव एटा ब बेटी की ससुराल से भी लोग आ गए। दोनो पक्ष के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम अनूप कुमार भी अस्पताल पहुँचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक घंटे बाद भागे ट्रक को भी पकड़ लिया। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दी थी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *