बिग बॉस और कॉन्ट्रोवर्सीज का नाता पुराना है। शो के स्क्रिप्टेड होने की खबरें भी अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। रीसेंटली शो से एलिमिनेट हुईं अक्षरा सिंह ने भी कुछ ऐसा ही आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

अक्षरा वीडियो में बोल रही हैं, “लोगों को ऑडियंस बनाकर प्रश्न पुछवाए गए। वो कुछ लोग टीम के ही सदस्य हैं। वो कोई दर्शक नहीं थे। उन लोगों के चेहरे मेरे जाने पहचाने थे। तो एकदम से मैं ब्लैंक हो गई। मैंने कहा, ये क्या हो रहा है। जब अचानक से आप पर कोई चढ़ने लगे तो लगता है कि मैंने तो कुछ किया ही नहीं।”

उन्होंने शो के होस्ट करण जौहर पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है। बिग बॉस ओटीटी में संडे का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ। भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह और सिंगर मिलिंद गाबा का शो से इविक्शन हो गया। मिलिंद और अक्षरा का नॉमिनेशन दिव्या अग्रवाल के साथ हुआ था। इविक्शन के बाद अक्षरा सिंह के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *