Nissan ने हाल ही में अपनी दमदार एसयूवी Magnite को भारत में लॉन्च किया है। इसे ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रया मिल रही है।आपको बता दें कि इस एसयूवी के अब तक 60,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है।

Nissan Magnite में इंजन के दो ऑप्शन मिलते हैं जिनमें पहला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 71 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। निसान मैग्नाइट के बारे में कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 18.75 kmpl से लेकर 20 kmpl तक है।

Magnite को कंपनी ने CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। मार्केट में इस एसयूवी के चार ट्रिम्स उतारे गए हैं। इनमें इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।

जिसमें छोटी फैमिली आसानी से फिट हो जाएगी। अगर आपके परिवार में 5 या उससे कम सदस्य हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।बुकिंग के इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ग्राहकों को ये किफायती एसयूवी पसंद आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *