‘बिग बॉस ओटीटी’ से बाहर हुए कंटेस्टेंट मिलिंद गामा ने सिद्धार्थ की मौत पर दुख ज़ाहिर किया है और बताया है कि ये खबर उनके लिए एक गहरे सदमे जैसा है। जब सिद्धार्थ की मौत हुई थी उस वक्त मिलिंद बिग बॉस हाउस में थे, उन्हें बाहर आकर इस खबर के बारे में पता चला है।

अब करते हुए मिलिंद ने बताया, ‘जब मैं बाहर आया और मुझ सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला तो मैं अदर से हिल गया। ये मेरे लिए बहुत बड़ा शॉक था।  ये नहीं होना चाहिए था…बहुत गलत हुआ। और जब मैंने सुना कि सिद्धार्थ का निधन किस तरह हुआ…शहनाज़ की गोदी में उनका सिर रखा हुआ था, मेरा दिल टूट गया। ये बहुत बड़ा थक्का है’।

जब वो शो में आए थे तब उनका औरा ही अलग था बहुत पॉजीटिव माहौल हो गया था। गाबा ने कहा, ‘मैं उनको अपनी सारी दुआएं देता हूं, माता रानी उनका आत्मा को शांति दे। मैं जानता हूं कि अब वो हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा हमारे दिल मे रहेंगे। उन्होंने बिग बॉस के जरिए बहुत लोग कमाए हैं, मैं ख़ुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *