बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में कंगना ने जयललिता का रोल निभाया है.

तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “हिंदी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली सबसे पावरफुल बायोपिक्स में से एक… फिल्म में खूब ड्रामा है साथ ही बेहद स्ट्रॉन्ग इमोशंस हैं. इसके साथ ही कंगना की परफॉर्मेंश बेहद जबरदस्त है. कंगना और अरविंद स्वामी ने काबिल-ए-तारीफ काम किया है.”

तरण आदर्श ने जयललिता के जीवन के शानदार पहलुओ और उनके संघर्षों, बाधाओं, आशंकाओं और जीत को दिखाने वाली स्क्रिप्ट के लिए लेखक विजयेंद्र प्रसाद और रजत अरोड़ा के काम की खूब सराहना की है.

कंगना की इस फिल्म का दर्शक और उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *