Monday , October 28 2024

दो दिवसीय पोर्ट ब्लेयर दौरे पर राजनाथ सिंह ने कहा-“हमारे समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने में…”

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। यहां उन्होंने अंडमान और निकोबार में तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अंडमान निकोबार कमान ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, और हमारे समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2001 में स्थापना के बाद से अंडमान निकोबार कमान ने अपनी परिचालन क्षमता में वृद्धि की है।अधिकारियों के अनुसार, राजनाथ के यात्रा कार्यक्रम में ग्रेट निकोबार द्वीप स्थित कैंपबेल बेल पर सैन्य निगरानी शामिल है, जहां पर नौसैनिक हवाई अड्डा आईएनएस बाज स्थित है।

उन्होंने बताया कि चुनौतियों से निपटने की आईएनएस बाज की क्षमताओं का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री ने खुद निजी तौर पर इस नौसैनिक हवाई अड्डा का दौरा करने की इच्छा जताई थी। राजनाथ अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर और उसके आसपास तैनात जवानों से संवाद भी करेंगे।आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवां में हमारे जवानों ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया।  मैंने रिपोर्ट प्राप्त की और सैनिकों से बात की कि उन्होंने भारत-चीन गतिरोध में कैसे भाग लिया।