Sunday , October 27 2024

कांग्रेस नेता पर आनंद दुबे का पलटवार कहा:”छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य का निशान है भगवा”

त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई में हैं और वहां के दिग्गज कारोबारियों से मिल रहे हैं।

लेकिन उनके इस दौरे पर कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी कर दी। अब इम मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) साामने आई है और पूर्व सांसद हुसैन दलवई पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा हमारी “आत्मा” है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व्यवसायों को यहां से ले जाने के बजाय यूपी में विकसित करना चाहिए। आधुनिक विचारों को अपनाओ।

उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने गुरुवार को कांग्रेस नेता को उनके बयान के लिए आड़े हाथों लिया और कहा कि यूपी के सीएम के संगठन के बारे में हुसैन दलवई ने जो टिप्पणी की, हम दलवई के बयान से सहमत नहीं हैं। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य का निशान है। यह हमारी आत्मा की तरह है।