अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददात

उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशा खेड़ा चौराहे पर कानपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।जिससे मोटरसाइकिल में बैठे नवदंपति सहित एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया।

जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के ग्राम रूपऊ गांव निवासी उमर(25) पुत्र सतार अपनी ससुराल आशाखेड़ा आया था। बुधवार शाम को वह पत्नी साजिया व साजिया के भाई की बेटी महक (9) के साथ किसी काम से भल्लाफार्म के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे।

आशाखेड़ा चौराहे पर हाइवे क्रॉस कर रहे थे इसी बीच कानपुर से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों हाइवे पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी नवाबगंज भेजा जहां डॉक्टरों ने तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *