Sunday , October 27 2024

शिवपाल के करीबी हाजी हनीफ के इंतकाल से लोग शोकाकुल

फोटो:-फाइल फोटो शिवपाल सिंह यादव के साथ हाजी मोहम्मद हनीफ

जसवंतनगर (इटावा)।नगर के गण्यमान्य लोगों में शुमार मोहल्ला लुधपुरा निवासी हाजी मोहम्मद हनीफ का लिवर खराबी और श्वांश लेने में दिक्कत के चलते शुक्रवार सुबह 73 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया।

वह 2014 में हज पर गए थे।उनके एक बेटे मोहम्मद अमज़द पीसीएफ रामपुर में प्रबंधक है। हज के बाद से वह समाजसेवा में जुटे थे।

उनका परिवार शुरू से समाजवादी था। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह के बहुत ही करीबी थे। हाल में लोकसभा उपचुनाव होने पर डिंपल यादव को समर्थन और भारी विजय का आशीर्वाद विधायक शिवपाल सिंह यादव के उनके घर उनसे मिलने आने पर दिया था।

उनके निधन की खबर से नगर के सभी वर्गों में शोक की लहर फैल गई। शाम 5 बजे उनका दाफिना लुदपुरा मस्जिद कब्रिस्तान में होगा, जिसमे हजारों लोग शरीक थे।

उनके इंतकाल पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महासचिव आकाशदीप जैन,कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,संरक्षक राहुल गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर,विनोद यादव,वेदव्रत गुप्ता,जसवंत नगर अध्यक्ष अतुल बजाज,महासचिव राजीव यादव सभासद , शान्तनु पुरवार कोषाध्यक्ष चेतन जैन, मो. इरशाद,, गोबिंद गुप्ता,, अर्सलान खाँ, अनुज वर्मा,, अजहर उल्ला खां, संदीप सोनी, अख्तर भाई, सुरेन्द्र शाक्य आदि ने शोक व्यक्त किया है।

*वेदव्रत गुप्ता