सुनील यादव संवाददाता एटा

एटा शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने यही के पढ़ने वाले 1 छात्र पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। हमलावर कौन थे और गोली क्यों मारी गई है अभी खुलासा नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय छात्र अमन पुत्र प्रमोद कुमार निवासी पैंदापुर थाना बागवाला सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं कक्षा का छात्र है। जब पढ़ने के लिए स्कूल आया हुआ था। तभी दोपहर को छुट्टी के समय स्कूल के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावर आए और अमन पर गोलियां चला कर फरार हो गए। अमन के कमर में गोली लगी है और वह बुरी तरह से घायल हुआ। तुरंत घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे आगरा भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर हालात का जायजा भी लिया। हमलावर कौन थे और उन्होंने छात्र को गोली क्यों मारी इसका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है फिलहाल सभी हमलावर फरार हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *