लियोनेल मेस्सी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमायी जिससे अर्जेंटीना ने दक्षिण अमरीकी विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर्स में बोलिविया पर 3-0 से जीत दर्ज की। इस बीच शीर्ष पर चल रहे ब्राजील ने नेमार के शानदार खेल से पेरू को 2-0 से हराया जो उसकी आठ मैचों में आठवीं जीत है।

मेसी ने बोलिविया के खिलाफ मैच के 14वें, 64वें और 88वें मिनट में गोल किया. इस हैट्रिक की बदौलत इंटरनेशनल फुटबॉल में मेसी के गोल की संख्या 79 पहुंच गई है. इससे पहले पेले 77 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी थे. अब यह रिकॉर्ड मेसी के नाम दर्ज हो गया है.

इस बीच शीर्ष पर चल रहे ब्राजील ने नेमार के शानदार खेल से पेरू को 2-0 से हराया जो उसकी आठ मैचों में आठवीं जीत है. ब्राजील के 24 अंक हैं और अर्जेंटीना 18 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. इन दोनों टीमों ने आठ-आठ मैच खेल लिये हैं. उरूग्वे तीसरे स्थान पर है. उसने एक अन्य मैच में इक्वेडोर को 1-0 से हराया.

ब्राजील के 24 अंक हैं और अर्जेंटीना 18 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने आठ-आठ मैच खेल लिये हैं। उरूग्वे तीसरे स्थान पर है। उसने एक अन्य मैच में इक्वेडोर को 1-0 से हराया। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर्स में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें कतर में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगी जबकि पांचवें स्थान की टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *