नरेन्द्र वर्मा

जसराना।

26 अगस्त से गायब हुए युवक का सुराग नहीं लग पा रहा है। युवक की पत्नी एवं परिजन थाना के चक्कर लगा रहे हैैं। शुक्रवार को अपने पांच बच्चों एवं परिजनों के सा‌था थाना पहुंची युवक की पत्नी ने पुलिस से युवक को तलाशने की गुहार लगाई।

अजय उर्फ कल्लू पुत्र ग्रीश बाबू निवासी मैनपुरी चौराहा बुडरई रोड थाना शिकोहाबाद ई रिक्शा चलाने का कार्य करता है। 26 अगस्त को ई रिक्शा लेकर घर से निकला लेकिन सायं तक घर वापिस न आने पर चिंतित परिजनों ने उसको तलाशने का प्रयास किया तो ई रिक्शा थाना जसराना के एटा शिकोहाबाद मार्ग के अतुर्रा पर खडा मिला। ई ‌रिक्शा के अतुर्रा पर खडा मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ई रिक्शा को थाना जसराना लेकर आई। युवक के चाचा सतीश चंद्र प्रजापति ने युवक की थाना जसराना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक को तलाशने का कार्य शुरु कर दिया। शुक्रवार को युवक की पत्नी ने कोतवाल से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि 16 दिन बीतने के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिल पा रहा है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा युवक को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *