नवीन पांडे कुसमरा मैनपुर

कुसमरा। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से भाजपा कार्यकर्ता जुटगए हैं। शुक्रवार को आयोजित बूथ सत्यापन बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले एक-एक बूथ की समीक्षा की।
किशनी विधानसभा के कुसमरा मंडल की बैठक नगर के देव स्मारक सभागार में हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अभी से कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। बैठक के दौरान संगठन के द्वारा अपेक्षित बूथों के सामाजिक समीकरण, संगठन निर्देशित कार्यों की जानकारी भी बूथ अध्यक्षों को दी गई। सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की अपील की गई है। बैठक में जिला मंत्री ओमजी दुबे, मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, जिप सदस्य जीतू सिसौदिया, ऋषभ कौशल, मदन मोहन मिश्रा, शेखर चौहान, धमेंद्र चौहान, लकी चौहान, प्रदीप चौहान, सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *