शाहजहांपुर में ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ग्राम पंचायतों से सहायक का चयन कर मेरिट को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

जनपद में 1069 ग्राम पंचायतो के सापेक्ष 17600 के करीब आवेदन जमा हुए। ग्राम पंचायत ने मेरिट के आधार पर सूची तैयार कर जिला पंचायतीराज कार्यालय को भेज दी है।

ग्राम पंचायत रुजहा कला खुटार के हरपाल सिंह ने देवेंद्र कुमार के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाए है। कहा कि आवदेन पत्र के साथ संलग्न जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र कालातीत है। उसका सत्यापन भी नहीं कराया गया है।

पंचायत सहायक नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन 73 ग्राम पंचायतों से शिकायत मिली है, उन्हें अलग रखा गया है। बाकी की स्क्रीनिंग की जा रही है। शासन के मानकों के तहत सर्वाधिक अंक वाले आवेदक की ही नियुक्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *