रियलिटी टीवी स्टार और अरबपति सेलिब्रिटी काइली जेनर के घर दोबारा खुशियां आने वाली हैं. काइली दोबारा मां बनने वाली हैं. 24 साल की काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं.

काइली सबसे पहले अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था. उस समय वह 20 साल की थीं. उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी. साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था.

काइली अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मीडिया और फैंस के सामने आने से कतराती थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि उन्हें अपने बदलते शरीर को लोगों को दिखना पसंद नहीं है.

इससे पहले काइली की प्रेग्नेंसी की खबरे उनके मां-बाप और परिवार के साथ उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था. काइली ने 23 साल की उम्र में ही अरबपति का खिताब अपने नाम कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *