डॉ आशीष त्रिपाठी
इटावा । इकदिल में आज रविदास बाल्मीकि आश्रम NH2 हाइवे पर आचार्य विनोवा जी का 126 वां जन्म दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और जनपद के सभी सम्मानित चम्बल घाटी विनोवा भाबे मिशन के कार्यकर्ता सम्मलित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेशानंद सबका ने की आज आचार्य विनोबा भावे मिशन की नई टीम बनाकर मिशन को एक नया रूप दिया गया व संबैधानिक न्याय संघ का निर्माण कर गठन भी किया गया जिसमें सैकङो लोग उपस्तिथि रहे । चम्बल घाटी विनोवा भावे मिशन को जन्म देने बाले प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने अपने कार्यकाल में शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए मिशन को पंजीकृत कर नई शुरुआत की थी जिसको लेकर आज भी पूरे भारत मे चम्बल घाटी के लोग वही लड़ाई लड़ रहे है । आज आचार्य विनोबा जी जन्म दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेशानंद सबका,राष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्यप्रकाश ओझा समाज सेवी,ब्रजेश कुमार,अमित कुमार,कमल कान्त,जगमोहन सन्तोष दास,विमलेश यादव,सर्वेश ,रविन्द्र कुमार,नीरज,राज कुमारी,स्वीटी,मीना,उपासना,आदि लोग उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *