देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी एसयूवीज़ के लिए भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी काफी पॉपुलर है। महिंद्रा ऑटोमैटिव नॉर्थ अमेरिका में अपनी दमदार ऑफ-रोडर Roxar की बिक्री करता है।

हाल ही में Roxar ऑफ रोडर के सोशल मीडिया पेज पर 16 सेकेंड का एक टीज़र वीडियो जारी किया गया है, जिसे कैप्शन दिया गया है, “भविष्य पूरी तरह से उज्जवल दिखने लगा है।

रॉक्सर ऑफ रोडर के आधिकारिक पेज पर जारी किये गए वीडियो टीज़र से इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी अपनी इस ऑफ-रोडर एसयूवी को एक बार फिर नए अवतार में पेश करने के लिए तैयार है।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई Mahindra Roxor में 2.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन प्रयोग कर सकती है जो कि पहले की ही तरह 64Hp की पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *