Sunday , October 27 2024

दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गम्भीर रूप से घायल

जसवंतनगर(इटावा)। बुधवार रात दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।उन्हे सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया है।

यह घटना रात लगभग 9 बजे घटित हुई, जब बलरई रोड पर राजपुर नहर पुल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। घटना में नगला विशुन निवासी संजीव पुत्र नेमीचंद व आलोक पुत्र अशोक कुमार तथा नगला लच्छी निवासी किशन कुमार पुत्र रामदास व वीरम सिंह पुत्र महेश चंद्र घायल हुए है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ विकास कुमार ने संजीव एवं वीरम की हालत गम्भीर बताई तथा उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

*वेदव्रत गुप्ता