Sunday , October 27 2024

महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, सैफई रेफर

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता 

औरैया। शहर के मोहल्ला पढींन दरवाजा निवासी एक महिला ने पति से विवाद के बाद शुक्रवार को धारदार हथियार से दोनों हाथ की नस काटकर गर्दन की भी इस पर भी प्रहार किया। पत्नी को खून से लथपथ देख पति ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मरणासन्न हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।फिरोजाबाद निवासी अरविंद पढींन दरवाजा में पत्नी मंजू के साथ किराये पर रहता है। यहां वह मंडी में पल्लेदारी का काम करता हौ।गुरुवार रात नशे में आने को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ। शुक्रवार सुबह फिर उसी बात को लेकर विवाद शुरू ही गया। इसके बाद पत्नी ने किसी धारदार हथियार से दोनों हाथ की नस को काट लिया।उसके बाद फिर गले में भी प्रहार किया। अरविंद की नजर पड़ी तो मंजू खून से लहूलुहान थी। एम्बुलेंस से अरविंद मंजू को लेकर जिला अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। गम्भीर हालात में उसे सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।