प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि बूथ स्तर पर यदि संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी को प्रदेश में कामयाबी मिलेगी और प्रदेश सरकार बना पायेगी इसलिए कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूर करें।
श्री गिरी ने कहा कि झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई है। चुनाव के दौरान किया गया कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं किया गया।
जिला अध्यक्ष कलीम खान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में जुमलेबाजी की जा रही है। युवजन सभा के प्रदेश महासचिव नाजिम खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर उभरे है।
आयोजित सम्मेलन में मो शाहिद वारसी को समाजवादी युवजन सभा का नगर अध्यक्ष नामित किया गया। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *