पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुरी

बिछवां/मैनपुरी- बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के गाँव वीलों के नजदीक से होकर बेवर ब्रान्च नहर गुजरती है। रविवार की रात को गाँव वीलों के पास नहर में खंदी लग गई। रात में नहर नहर में खंदी लगने से नहर का पानी खेतों में भरने लगा। ग्रामींणों ने नहर में लगी खंदी को बंद करने की कोशिश की लेकिन खंदी बंद नहीं कर सके। ग्रामींणों ने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता को नहर में खंदी लगने की सूचना दी पर शाम तक नहर विभाग के कर्मचारी नहर में लगी खंदी को बंद कराने के लिए गाँव नहीं पहुंचे। किसानों का कहना है कि खंदी बंद न कराई गई। तो सैकड़ों बीघा धान की फसल बरवाद हो जायेगी। गांव निवासी किसानों रामसेवक, बाबूराम, लज्जाराम, लटूरीलाल, रघुवीर सिंह, रामरतन आदि ने जिलाधिकारी से नहर में लगी खंदी बंद कराने की माँग की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *