बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) इन दिनों बप्पा की भक्ति में लीन है. श्रेयस ने करीब 7 साल के बाद अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की है. और एक्टर बप्पा के घर आने से काफी खुश है.

श्रेयस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणपति बप्पा और पत्नी दीप्ति के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, बप्पा 7 साल के बाद घर वापस आए हैं . इससे ज्यादा खुश मैं और किसी चीज में नहीं हो सकता. और मैं इसलिए भी ज्यादा खुश हूं क्योंकि मेरे अलावा साथ में खड़ी ये महिला, मेरी पत्नी, गणपति बप्पा के लिए सब कुछ खुद करना पसंद करती है, सजावट से लेकर बप्पा के लिए भोजन तक.  तब तक गणपति बप्पा मोरया, भगवान हम सभी को ढेर सारी खुशियां, सफलता और मानसिक शांति प्रदान करें. गणपति बप्पा मोरया,#हैप्पीगणेशचतुर्थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में नए शो मांझी तुझे रेशमाघाट से मराठी टीवी पर वापसी की है. वो शो में यशवर्धन का किरदार निभा रहे हैं जबकि प्रार्थना नेहा का किरदार निभा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *